Kheti kisani Samachar – vyapartalks

Kheti kisani Samachar – जीरा का इस्तेमाल खान-पान के कई व्यंजनों में साबूत रूप में और पिसे हुए रूप में भी किया जाता है। वही आजक

गमलें में ऐसे लगाएं जीरा का पौधा

जीरा

Kheti kisani Samachar –  जीरा का इस्तेमाल खान-पान के कई व्यंजनों में साबूत रूप में और पिसे हुए रूप में भी किया जाता है। वही आजकल इससे कई तरह के लोग घरेलू उपचार भी करते रहते हैं। यानी कि जीरे का इस्तेमाल बहुतायत रूप से होता है। लेकिन बाजार में हमें जीरा इस समय महंगा मिल रहा है, और अच्छी क्वालिटी का भी नहीं मिलता है। वहीं अगर आप घर में उगा लेंगे तो खुद भी इस्तेमाल कर पाएंगे और दूसरों को भी दे पाएंगे। बता दे की जीरा एक पुष्पीय पौधा है, तो आईए जानते हैं आप इसे गमले में कैसे लगा सकते हैं।

यह भी पढ़ेकिसान सिंदूर-लिपस्टिक के बीज बेच कर रहे अंधाधुंध कमाई, यहाँ जानें कितनी मिलती है इन बीजो की कीमत

जीरा का पौधा कैसे लगाएं

नीचे लिखे बिंदुओं के अनुसार हम जानेंगे कि जीरे का पौधा कैसे लगाएं।

  • जीरा आपको ताजा लेना है ताकि उग जाए, और बीज मरे ना।
  • जीरा का पौधा लगाने के लिए सबसे पहले हम मिट्टी तैयार कर लेंगे। जिसमें मिट्टी, नदी की रेत और कोकोपीट मिलाएंगे।
  • फिर इस मिट्टी में जीरे की रोपाई करने के लिए पहले ही हम रात में जीरे को पानी में भिगोकर रखेंगे।
  • फिर सुबह रोपने से पहले जीरे में हल्दी लगा दें।
  • फिर मिट्टी में जीरा रोपकर गमलें को कड़ी धूप में रख देंगे।
  • एक से दो महीने के बीच आपको बस इसमें हल्का पानी देना है। इतना की मिट्टी में नमी बरकरार रहे। बहुत अधिक पानी नहीं देना है।
  • फिर आप बीच-बीच में अनावश्यक घास निकालते रहेंगे और मिट्टी की गुड़ाई करते रहेंगे।
  • साथ ही समय-समय पर आप आवश्यकता अनुसार मिट्टी में खाद भी मिला सकते हैं।
  • करीब 150 दिन बाद आपका पौधा तैयार हो जाएगा। इस तरह बड़े ही आसानी से आप जीरे का पौधा तैयार कर सकते हैं।

इसी तरह की लेटेस्ट Trending News in Hindi की न्यूज हिन्दी मे पाने के लिए https://vyapartalks.com/ पर जाए।


Vyapar Talks

3 Blog posts

Comments